कृपाशंकर पनिका बने आइपीएफ के जिला संयोजक

---Advertisement---

कृपाशंकर पनिका बने आइपीएफ के जिला संयोजक
5 जून को जलेगी तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां
आइपीएफ की वर्चुअल बैठक में हुआ निर्णय

उमेश सिंह,,

सोनभद्र, 4 जून 2021, आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के जिला संयोजक कांता कोल की दुर्धटना में हुई मृत्यु के कारण रिक्त संयोजक के पद पर आज कृपाशंकर पनिका का चयन सर्वसम्मति से वर्चुअल बैठक में हुआ। बैठक में अखिलेन्द्र प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे। बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 5 जून ‘सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन‘ शुरू होने के दिवस पर तीनों काले कृषि कानूनों की प्रतियां जिले में भी गांव-गांव जलाने का निर्णय हुआ। बैठक में कोरोना महामारी के कारण पैदा हो रहे गम्भीर बेरोजगारी के संकट के मद्देनजर मनरेगा में रोजगार व समयबद्ध मजदूरी के लिए आंदोलन चलाने का निर्णय हुआ। बैठक में अभी तक सरकार द्वारा माननीय हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी वनाधिकार कानून में आदिवासियों व अन्य परम्परागत वन निवासियों को उनकी पुश्तैनी जमीन पर अधिकार न देने और वन विभाग द्वारा उत्पीड़न करने पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार से तत्काल वनाधिकार कानून को लागू करने और जब तक दावों का निस्तरण न हो जाए तब तक किसी को भी बेदखल करने पर रोक लगाने की मांग पर व्यापक जन अभियान शुरू करने का निर्णय हुआ।
बैठक में दिनकर कपूर, राजेश सचान, मंगरू प्रसाद गोंड़, महेन्द्र प्रताप सिंह, सूरज कोल, अरविंद कोल, श्रीकांत सिंह, रामदास गोंड़, शिव प्रसाद गोंड़, महावीर गोंड,़ मनोहर गोंड़, तेजधारी गुप्ता, जितेन्द्र धांगर आदि ने अपनी बात रखी।
महेन्द्र प्रताप सिंह
जिला प्रवक्ता
आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट, सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment