अशोक मद्धेशिया संवाददाता
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में डेढ़ महीने बाद आज से ओपीडी के सेवाएं शुरु हो गई जिसके बाद ग्रामीण अंचलों में रहने वाले ग्रामीणों व शहरी लोगों ने राहत की सांस ली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी सेवाएं बंद होने के कारण ग्रामीण व शहरी इलाकों के लोगों को प्राइवेट हॉस्पिटल में महंगा इलाज कराना पड़ता था जिससे उनके आर्थिक रूप से परेशान हो रहे हैं आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ओपीडी शुरू होने के बाद कुल 43 मरीजो का इलाज किया गया जिसमें सभी मरीज मौसमी रोगों के ही आये कोई भी मरीज कोविड अथवा गम्भीर बीमारियों के नही रहे। इस दौरान डॉ हरिकांत सिंह तथा डॉक्टर मुस्ताक खान ओपीडी में तैनात रहे।

