अनिल जायसवाल संवाददाता
स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के चुड़ी गली में स्थित आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र डाला बाजार नगर पंचायत में 45+ लोगों को वैक्सीनेशन का कार्य शुरू किया गया
सरकार के निर्देशानुसार आज मंगलवार दोपहर के बाद डाला बाजार नगर पंचायत में ओबरा तहसील के तहसीलदार सुनील कुमार के मौजूगी में आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र डाला पूर्व चुड़ी गली में वैक्सिनेशन कार्य शुरू किया जिसमें 45+ वर्ष के लोगों को कोविड की वैक्सीन लगवाने हेतु टीम को लगाया गया। जैसे ही आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण की बात आई कुछ नजदीकी दुकानदार लोग भाग खड़े हुए। जिन्हें किसी तरह अधिकारियों के बताने व समझाने के बाद 10 लोगों को टीकाकरण कराया जा सका ।
इस कार्यक्रम में शामिल क्षेत्रिय लेखपाल सुरेंद्र मिश्रा, डाला बाजार नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह स्वास्थ्य विभाग से ऐनम प्रमिला यादव ,आशा एंव अन्य बाजार के लोग मौजूद रहे।

