सेवा ही संगठन

By:

On: Sunday, May 30, 2021 12:35 PM

---Advertisement---

रेनुकूट:सोनभद्र। जहां एक तरफ कोविड महामारी के कारण लोग अपने आप को सुरक्षित करने में हैं वही दूसरी तरफ रेनुकूट व पिपरी नगरवासियों की सुरक्षा के लिए भाजपा कार्यकर्ता लगातार सेवा में लगे हुएं हैं। आज भाजपा रेनुकूट मंडल के मंडल अध्यक्ष प्रभाकर गिरी के नेतृत्व में सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत मुर्धवां में क्षेत्र के जेपी कालोनी व दयाशंकर सिंह कालोनी में मास्क वितरण व घरों को सैनिटाइज कराया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भाजपा जनजाति मोर्चा दीपक गोंड़ ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों वंचितों के लिए समर्पित है। मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तर प्रदेश में 23300 से अधिक गांवों में पार्टी के के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि पहुंचकर सेवा कार्य कर रहे हैं। वहीं क्षेत्रीय सह संयोजक भाजपा आईटी विभाग व सभासद रेनुकूट नगर पंचायत राज वर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता इस आपदा अवसर पर गरीबों और जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री और सैनिटाइजर, मास्क और ऑक्सीमीटर के साथ-साथ कोरोना से निपटने में काम आने वाली वस्तुएं वितरित कर रहे हैं और टीकाकरण अभियान के प्रति लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। इस अवसर पर महामंत्री प्रदीप सिंह रानू, राम जयसवाल, राम भगत यादव, प्रेम शंकर रावत, शारदा खरवार, आशीष मिश्रा, अजीत गुप्ता, राजकुमार शर्मा, उमेश ओझा, रजनीश चौबे, रोहित वर्मा, रितीक पांडे व अन्य कार्यकर्ता गण सम्मिलित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment