जनपद शामली के एडिशनल एसपी ने भवन थाना सर्किल क्षेत्र अंतर्गत पढ़ने वाले समस्त पुलिस स्टेशनों के प्रभारियों के साथ Q.R. किया ।

By:

On: Saturday, May 29, 2021 2:44 PM

---Advertisement---

शामली/उत्तरप्रदेश।

जनपद शामली के एडिशनल एसपी श्री ओ.पी.सिंह ने आज 29 मई को थाना भवन क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले समस्त पुलिस स्टेशनों के प्रभारियों के साथ क्यू.आर.किया गया ।

उनके द्वारा समस्त पुलिस चौकी एवं थाने का क्राइम रजिस्टर चेक किया गया और लंबित विवेचनओ के संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया । आपको बताते चलें कि श्री ओ.पी.सिंह इस कोरोना काल की दूसरे लहर में बहुत ही सक्रियता से जनपद शामली में कहीं न कहीं फील्ड में ही नजर आते हैं ।

कभी व्यापार संगठनों के साथ मिलकर लोगों को इस कोरोना से जागरूक करते हुए नजर आते हैं ,तो कभी पुलिस स्टेशनों पर पुलिस के जवानों को इस कोरोना काल की दूसरी लहर से बचते हुए अपनी ड्यूटी को निभाने के विषय में समझाते हुए नजर आते हैं ।

तो कहीं पुलिस स्टेशनों पर पहुंचे फरियादियों की खुद ही फरियाद सुनने लगते हैं।

,इस विषय में उनसे पूछने पर बहुत ही सुलझा हुआ जवाब उनकी तरफ से आता है कि मैं कोई विशेष कार्य नहीं कर रहा हूं मैं सिर्फ अपनी ड्यूटी ही निभा रहा हूं।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment