परीक्षार्थियों के अशुद्धियों को शुद्ध करने के लिए वेबसाइड खोली जाए : उमाकांत मिश्र

---Advertisement---

 

करमा-(जयप्रकाश मौर्य)

करमा। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाई स्कूल एवम् इंटर के बोर्ड के परीक्षार्थियों के नाम, पिता के नाम, माता के नाम अथवा जन्म तिथि में आंशिक अशुद्धियों को शुद्ध करने के लिए विद्यालयों के लिए संशोधन की वेव साइड नहीं खुलने के कारण नामावली में बहुत से बच्चो की वर्तनी में अशुद्धियां बनी हुई है।जब की पिछले वर्ष नामावली जारी होते ही संशोधन वेव साइड पर मांगे गए थे।यदि समय से वेब साइड पर संशोधन नहीं कराया गया तो परीक्षा फल जारी होने के बाद अनावश्यक रूप से छात्र अभिभावकों को परेशान होना पड़ेगा।माध्यमिक शिक्षक़ महासभा वाराणसी मंडल प्रभारी उमाकांत मिश्र ने प्रदेश अध्यक्ष एवम् शिक्षक एम एल सी उमेश द्विवेदी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शासन स्तर से कार्यवाही कराने की मांग की है।शिक्षक विधायक श्री द्विवेदी ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही उप मुख्य मंत्री से मिलकर व्यवस्था सुरु कराई जाएगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now