दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र:अमवार चौकी क्षेत्र के गोहडा ग्राम में आज सुबह एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फ़ासी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतिका की सास किशमतिया देवी ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे चंद्रावती 30 पत्नी भगवान दास यादव अपने मासूम बच्चो को घर से बाहर कर दरवाजा बन्द कर दी , कुछ देर बाद हम बच्चो को रोते हुए देख घर गए फिर दरवाजा अंदर से खोल कर देखे बहू नायलॉन की रस्सी के सहारे बरेड से लटक रही थी यह देख रस्सी खोल दिए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी|घटना की सूचना ग्राम प्रधान कामता प्रसाद ने पुलिस को दी। ।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अमवार चौकी इंचार्ज विमलेश सिंह ने घटना स्थल का जांच किया और शव का पंचनामा किया वहीं घटना के छानबीन में जुट गई है ,मृतिका के चार बच्चे है जिसमें कुसुम 8 वर्ष सीमा 5 वर्ष सिलवनती 3 वर्ष तीन लड़की व एक अबोध 6 वर्षीय बालक है।मृतक का पति करीब 15 दिनों से बाहर काम करने गया है|
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी,कोहराम
---Advertisement---

