उत्तर प्रदेश में रहने वालों के लिए जरूरी खबर है।एक जून से राज्य में फेज वाइज लॉकडाउन को खोला जा सकता है, लेकिन वीकेंड और नाइट कर्फ्यू आगे भी जारी रहने की संभावना है। इस पर अगले 24 घंटे में सरकार अंतिम मुहर लगाएगी
सूत्रों के मुताबिक:-सरकार अचानक से लॉकडाउन में पूरी तरह से छूट नहीं देना चाहती है। सरकार को डर है कि इससे कोरोना के मामलों में फिर से बढ़ोतरी शुरू हो सकती है। इसलिए अलग-अलग फेज में कई तरह की गतिविधियों में छूट दी जाएगी
किन गतिविधियों में छूट मिल सकती है:-शादी का सामान बेचने वालों को।गारमेंट्स की दुकानों को,सभी तरह के कंस्ट्रक्शन वर्क से जुड़ी दुकानें खुल सकेंगी,50% क्षमता के साथ अन्य दुकानों और रेस्टोरेंट खोलने को,सभी सेक्टर के प्राइवेट और सरकारी कार्यालय खुल सकेंगे, लेकिन 33% कर्मचारियों की क्षमता के साथ।
इन गतिविधियों पर रोक बरकरार रह सकती है:शॉपिंग मॉल,फिल्म थिएटर,सैलून,कंटेनमेंट जोन में पड़ने वाली सारी दुकानें,सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रम

