2018 से सभासद द्वारा चलाए जा रहे एम्बुलेंस की मांग को जिलाधिकारी ने लगाया मोहर

By:

On: Friday, May 28, 2021 2:50 PM

---Advertisement---

2018 से सभासद द्वारा एंबुलेंस की मांग को भाजपा के काशी क्षेत्र अध्यक्ष ने लिया संज्ञान जिसके बाद जिलाधिकारी ने लगाया मोहर

भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष के पहल के बाद ओबरा नगर पंचायत को एम्बुलेंस मिलने का रास्ता साफ-राहुल श्रीवास्तव

सोनभद्र। ओबरा नगर पंचायत के सभासद द्वारा 2018 से लगातार एम्बुलेंस का मांग किया जा रहा था भाजपा के काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने सभासद के मांग को गंभीरता से लेते हुए पहल की

जिसके बाद जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने मोहर लगा कर ओबरा नगर पंचायत को एक एम्बुलेंस देने का आदेश एडीएम सोनभद्र को दिया। नगर पंचायत ओबरा के वार्ड छः सभासद राहुल श्रीवास्तव ने कहा की हमारे द्वारा भाजपा के काशी क्षेत्र अध्यक्ष माननीय महेश चंद्र श्रीवास्तव जी को पत्र के माध्यम से बताया गया कि हम सभासद द्वारा लगातार एम्बुलेंस की माँग ओबरा नगर पंचायत एवं जिला प्रशासन से किया जा रहा था है और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया था जिसके बाद काशी क्षेत्र अध्यक्ष ने सोनभद्र जिलाधिकारी से वार्ता कर हम सब की मांग को बताते हुए एम्बुलेंस पर गंभीरता से विचार करने को कहा जिसके बाद हम जिलाधिकारी श्री अभिषेक सिंह जी से मुलाकात कर उनको पत्र दिए जिसके बाद जिलाधिकारी के द्वारा अपर जिलाधिकारी को उपलब्ध बजट देख प्रस्ताव बना कर एक एम्बुलेंस ओबरा नगर पंचायत को देने का आदेश दिया गया।

श्री श्रीवास्तव ने कहा कि यह ओबरा नगरवासियो के लिए खुशखबरी है की उनके स्वास्थ्य सेवा के लिए उनके नगर में 24 घण्टे एक एम्बुलेंस उपलब्ध रहेगा ।जिससे आपातकालीन स्थिति में तत्काल उनको दर दर की ठोकर एम्बुलेंस के लिए नही खाना पढ़ेगा।हम प्रशासन से निवेदन करते है एम्बुलेंस लाने की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा करवा कर इस कोरोना महामारी में एम्बुलेंस उपलब्ध कराए एवं भाजपा के काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव जी का धन्यवाद करते है कि उन्होंने आम जनता के लिए पहल कर उनको विश्वाश दिलाया कि भाजपा सदैव उनके सुख दुख में साथ खड़ी है। वही सभासद अनुज वर्मा ने कहा कि नगर पंचायत ओबरा में एम्बुलेंस आ जाने के बाद ओबरा की जनता को काफी राहत मिलेगा और इस सुविधा से उनको परेशान नही होना पडेगा श्री वर्मा ने कहा कि इस कोरोना महामारी में ओबरा की जनता को एम्बुलेंस की सौगात देने के लिए जिलाधिकारी का धन्यवाद करता हु। ओबरा नगर के युवा समाजसेवी संतोष सिंह ने कहा कि सभासद का यह मांग सहरानीय है और इस मांग के पूरा होने से ओबरा नगर की जनता को स्वास्थ्य सेवा में काफी आराम मिलेगा।अभियान में सभासद इसरार कुरैसी, संजय भारती, सोनी,चन्द्रावती देवी,संजू,जुमरातन ने भी अपना समर्थन दिया था।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment