स्कार्पियो गाडी की चपेट में आने से दो युवक घायल

By:

On: Friday, May 28, 2021 10:00 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:शाहगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहगंज-घोरावल मार्ग पर ओडहथा कालोनी मार्ग के समीप कस्बे में स्कार्पियो गाडी की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गांव ओडहथा के कालोनी बस्ती के पास दो व्यक्ति बाईक पर सवार होकर घोरावल की तरफ घर जा रहे थे कि अचानक बाईक चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाईक पर सवार दोनों व्यक्ति सडक पर गिर पड़े तभी घोरावल की तरफ से अचानक आ रही स्कार्पियो गाड़ी की चपेट में आ गऐ और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकी प्रभारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल बाईक चालक राजेश पुत्र छोटेलाल उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी मसीपठान व प्रदीप पुत्र बसंत लाल उम्र लगभग 27 वर्ष निवासी सेमरा घोरावल दोनों घायलों को उपचार के जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment