सीएमओ ने सीएचसी का किया दौरा, वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार पर चिंता जताई

By:

On: Thursday, May 27, 2021 12:55 AM

---Advertisement---

दुद्धी/ सोनभद्र बुधवार की  दोपहर सीएमओ डॉ नेम सिंह ने सीएचसी दुद्धी का दौरा किया , जहाँ उन्होंने हो रहे कोविड वैक्सीनेशन का जायजा लिया ,वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार पर चिंता जताई , उन्होंने वैक्सीनेशन पर जोर देते हुए कहा कि 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का वैक्सीनेशन हो रहा है ,क्षेत्र में कार्य कर रहे निगरानी समितियों को ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण पर विशेष जोर देने का जिम्मेदारी सौंपी , कहा कि कोरोना से बचने का एक मात्र उपाय टीकाकरण है क्योंकि टीकाकरण के बाद कोरोना से मृत्युदर नाम मात्र है | who ने 2000 ऐसे लोगों का सर्वे कराया जिन्होंने टीका लगवाया था उसमें 45 लोग ही कोरोना से संक्रमित हो गए और सभी ठीक हो गए, कहा कि जब तक 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का टीकाकरण नहीं होगा ,जिले में 18 वर्ष से ऊपर के लोगों का टीकाकरण शुरू नहीं हो पायेगा, और सरकार एक बार 18 वर्ष से ऊपर के लोगों का टीकाकरण शुरू हो गया तो 45 वर्ष से ऊपर के लोग इससे वंचित हो जाएंगे और बाद में उन्हें बाजार से खरीदकर टीका लगवाना पड़ेगा|उन्होंने कहा कि सीएचसी पर 200 लोगों प्रतिदिन टीकाकरण का टारगेट है और यहां 10 से 20 लोगों का टीकाकरण हो पा रहा है जो चिंतनीय है ,उन्होंने टीकाकरण पर जोर देने को कहा ,मीडिया के माध्यम से उन्होंने आम लोगों से अपील की लोग टीकाकरण कराये और अपने को सुरक्षित करें, इसके बाद सीएमओ म्योरपुर के लिए निकल गए| इस मौके पर अधीक्षक डॉ गिरधारी लाल ,डॉ मनोज इक्का , डॉ विनोद सिंह , डॉ प्रकाश चंद जायसवाल, डॉ नीलिमा सहित,डॉ मिथिलेश ,डॉ राजित राम यादव मौजूद रहें|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment