एसडीएम दुद्धी ने कटवाया गुल्लर घाट पागन नदी से हो रहे अवैध खनन का मार्ग

By:

On: Thursday, May 27, 2021 12:51 AM

---Advertisement---

दुद्धी/ सोनभद्र| तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सांगोबांध में गुल्लरघाट पांगन नदी में अवैध खनन की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम दुद्धी श्री गणेश कुमार ने खनन और वन विभाग के अधिकारियों के साथ बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया। गुल्लरघाट से पांगन नदी में जाने वाले रास्ते को जेसीबी लगवा कर कटवा दिया, जिससे कि कोई वाहन इस रास्ते से नदी तक न जा सके

उसके बाद एसडीएम रमेश कुमार दल बल के साथ मनरुटोला स्थित श्मशान और कुसमहरा घाट होते हुए कट्टी घाट तक गए। बताया कि कट्टी घाट में यूपी क्षेत्र में खनन नहीं पाया गया। रात में चोरी छिपे खनन से इनकार नहीं किया जा सकता। एसडीएम बुधवार को स्थलीय जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल को पांगन नदी में अबैध खनन पर नजर रखने का निर्देश दिया है। पर्यावरण कार्यकर्ता बेचन ,रमेश यादव,अमन ,कमलेश मिश्रा आदि ने पांगन नदी से अबैध खनन रोकने में सक्रिय भूमिका निभाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपना अहम योगदान के लिए एसडीएम का आभार जताया है। मौके पर रेंजर म्योरपुर इमायुलुद्दीन शहजादा, वन दरोगा विजेंद्र सिंह ,खनन निरीक्षक ,और लेखपाल राघवेन्द्र दत्त, संतोष यादव ,वन रक्षक विद्या पांडेय उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment