किशोरी को बेचने वाले गिरोह का भंडा फोड़,दो महिला समेत तीन सदस्य गिरफ्तार,एक फरार

By:

On: Wednesday, May 26, 2021 1:10 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:राबर्ट्सगंज नगर में मंगलवार को पुलिस ने लड़कियों को बहला-फुसलाकर घर से ले जाकर बेचने वाले गिरोह के दो महिला समेत तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। राजस्थान में बेची गई राबर्ट्सगंज की रहने वाली एक किशोरी की मां की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फरार एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है ४मई को संदिग्ध हाल में राबर्ट्सगंज की रहने वाली एक किशोरी लापता हो गई। किशोरी का कहना था कि राबर्ट्सगंज की रहने वाली परिचित एक महिला के घर गई और पानी मे नशीला पदार्थ किशोरी को पिला दिया और किशोरी बेहोश हो गई किशोरी को जब होश आया तब राजस्थान मे थी वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहा से भाग गई और घर आकर अपनी मा को आप बीती सुनाई! तब किशोरी व उसकी मां ने कोतवाली में तहरीर दी। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दोपहर बाद पुलिस ने किशोरी को बेचने वाले गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अविनाश चंद्र सिन्हा ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर सदर कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी गांव निवासी मंजू चौहान, मिर्जापुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर निवासी पूजा, नंदनी निवासी न्यू मार्केट राबर्ट्सगंज और अमित सिंह निवासी महुआवकला थाना चोपन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मंजू, अमित और पूजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। नंदिनी की तलाश जारी है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कुछ अहम जानकारियां दी है, उसके आधार पर आगे की कार्य वाही की जा रही है

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment