मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र द्वारा वितरित किया मास्क

By:

On: Tuesday, May 25, 2021 1:22 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र द्वारा कोविड महामारी के प्रकोप को देखते हुए मास्क का वितरण किया गया। राबर्ट्सगंज स्थित पशु चिकित्सालय(आर. टी.एस. क्लब के पास) गांवों से रॉबर्ट्सगंज बाजार में आकर मजदूरी करने वाले लोगों में लगभग 200 मास्क का वितरण हुआ।इस कार्यक्रम में राह चलते लोगो को भी मास्क दे के उन्हे भी हर समय मास्क लगाए रखने की बात कही गई और साथ ही साथ उन्हे महामारी में बचने के लिए मास्क सैनिटाइजर और आपस में दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई।

महामारी में संक्रमण बहुत तेज़ी से फैल रहा है।इस बात का ध्यान रखते हुए अध्यक्ष अमित गोयल ने कहा की हमे इस महामारी में खुद को बचा के चलना है और मास्क सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहना है।निवर्तमान अध्यक्ष पंकज कनोडिया ने दो गज की दूरी को महत्व देते हुए कहा की कोरोना की बीमारी से बचने के लिए हमे आपस में दूरी बनाए रखना बहुत आवश्यक है,इससे हम खुद को संक्रमित होने से बचा सकते है।महामंत्री शिखर केडिया ने बताया की मंच हर संभव प्रयास में लगा है की इस गंभीर स्थिति में लोगो को इस बीमारी से लड़ने में मदद करता रहे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से निवर्तमान अध्यक्ष पंकज कनोडिया,रवि सर्राफ, कोषाध्यक्ष रितेश अग्रवाल, हिमांशु केजरीवाल,अर्पण बंका ,अनुज केडिया,किशोर केडिया,सचिन अग्रवाल,,तरुण केडिया,राकेश जालान,आशीष जालान,सौरभ चौधरी,रमेश गोयल,विकास चौधरी आदि उपस्थित रहे|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment