घटना दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रजखड़ दुमहान के बॉर्डर के समीप का
दो बाइक सवार आमने-सामने भिड़े एक पर दो और दूसरे पर 4 लोग सवार थे दो गंभीर रूप से घायल
आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया
दुद्धी(ravi singh)सोनभद्र:कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ दुमहान गांव के बॉर्डर पर आज शाम दो बाइकों की भिड़ंत हो गई जिससे दोनों बाइकों पर सवार कुल 6 लोग घायल हो गए ,सभी घायलों को 108 एम्बुलैंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है|जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार जो दुमहान गांव से आसनडीह के लिए जा रही थी जिस पर चालक मनीष कुमार उम्र 25 वर्ष पुत्र भोलानाथ निवासी छत्तीसगढ़ व अजय कुमार उम्र 22 वर्ष पुत्र रामकिशुन निवासी ग्राम आसनडीह थाना बभनी सवार थे जो दुमहान में रिश्तेदारी में आये थे और अपने घर वापस जा रहे थे कि सामने से आ रहे मोटरसाइकिल पर बच्ची सहित तीन अन्य सवार थे जो लोग कटौली से जोरुखाड़ बारात के लिए निकले थे| बाइक पर चार लोग सवार थे सवार लोगों में जवाहिर उम्र 60 वर्ष पुत्र सोनवा ग्राम कटौली को सर पर व आँख पर गंभीर चोटें आई है, दूसरा बाइक चालक विंध्याचल उम्र 28 वर्ष पुत्र धनी निवासी लोहबन बघमंदवा के सिर में गंभीर चोट आईं हैं और खून काफी बह रहा है , पत्नी रूईली देवी 23 वर्ष, को चेहरे पर चोट लगी है।व दूजा कुमारी 8 वर्ष,पुत्री विंध्याचल
निवासी लौहबन बघमंदवा का दाहिना पैर टूट गया है|वहीं दूसरे बाइक पर सवार मनीष कुमार व अजय कुमार भी घायल हो गए| मनीष अचेत हो गया और अजय के मुंह से खून आ रहा था| सीएचसी के अधीक्षक डॉ गिरधारी ने बताया कि सभी की स्थिति गंभीर है। इस कारण सभी को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है|घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दुद्धी कोतवाली के एसएसआई केडी राय ,एसआई दिनेश राय कांस्टेबल पन्नालाल ने घायलों का जाना और घटना के बावत जानकारी ली|

