दुद्धी( रवि सिंह)सोनभद्र| कल रविवार की देर शाम उपजिलाधिकारी दुद्धी रमेश कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी राम आशीष यादव के नेतृत्व ने खनन व आरटीओ विभाग व पुलिस विभाग विभाग की संयुक्त टीम ने कल तहसील क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से परिवहन हो रहे कुल 21 ओवरलोड व बगैर परमिट बालू लदे ट्रकों को पकड़ कर सीज कर दिया, सभी ट्रकों को संबंधित थानों पर सुपुर्द दे दी गयी , प्रसाशन की इस कार्रवाई से ट्रक चालकों में हड़कम्प की स्थिति देखी गयी ,अन्य ट्रक चालकों को इसकी भनक लगते वे अपनी ट्रकों को सुनसान स्थानों पर खड़ी कर मौके से खिसक लिए|
उपजिलाधिकारी ने बताया कि कुक 21 ट्रकों पर जब्ती की कार्रवाई की गई है ,पकड़े गए ट्रकों में 4 ट्रकों पर बिना परमिट ही बालू परिवहन होता पाया गया वहीं 17 ट्रकें ओवरलोड थी जो गैर प्रान्त छग व एमपी से बालू से बालू लादकर तहसील क्षेत्र में परिवहन की जा रही थी | 4 ट्रकों के चालकों ने बालू कहा से लादा है इसकी भी जांच की जा रही है| उन्होंने बताया कि म्योरपुर में 12 , हाथीनाला में 3 तथा बभनी में 6 ट्रकों को पकड़ा गया है| टीम में संबंधित थानों के प्रभारी के साथ खनन निरीक्षक बीपी सिंह व एआरटीओ पीयूष राय मौजूद रहें| बता दे कि प्रसाशन के बार कोशिश करने के बाद भी पड़ोसी राज्य छतीसगढ़ से ओवरलोड बालू व बगैर परमिंट बालू का परिवहन जिले से किया जा रहा है ,लोगों ने कहा प्रसाशन की बीच बीच मे कार्रवाई सिर्फ दिखावा साबित हो रही है कोई स्थायी कारगार उपाय अभी तक नहीं जो सका, जिससे पड़ोसी राज्य के खननकर्ता व गाड़ियों को पास कराने वाले पासर अपने गैरकानूनी कार्यों को करने से बाज नहीं आ रहें, पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने गैर प्रान्त छत्तीसगढ़ से बालू लोड कर आ रही ट्रकों को जिले में प्रवेश निषेध करने का मांग किया है ,क्योंकि घाट संचालक यूपी के हिस्से की पांगन नदी से बालू का खनन कर छग का परमिट थमा कर उत्तर प्रदेश सरकार को प्रतिदिन लाखों रुपये का चूना लगा रहे है |

