पुत्री के अपहरण का पिता ने लगाया आरोप, दी तहरीर

By:

On: Friday, May 21, 2021 3:20 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर अपनी पुत्री के अपहरण का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस प्रेम प्रसंग का मामला बताते हुए कह रही है कि नवविवाहिता की बरामदगी के लिए पुलिस कार्य कर रही है। पीड़िता के पिता ने शुक्रवार को घोरावल कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि उसकी 19 वर्षीया पुत्री घोरावल कोतवाली के एक गांव में अपने बुआ फूफा के यहां रहती थी। इसी वर्ष गत 24 अप्रैल को उसने पुत्री की शादी की थी। ससुराल से वापस लौटने के बाद उनकी पुत्री अपने घर रही, जहां एक हफ्ते रहने के बाद बुआ फूफा के यहां चली गई। बीते 17 मई को रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे उनके गांव का ही जयप्रकाश मौर्या उर्फ भोला उनकी विवाहिता पुत्री का अपहरण कर लिया।उनकी बिटिया उस समय करीब दो लाख रुपये का आभूषण पहनी हुई थी।घटना की रात पीड़िता के परिजनों ने 112 नंबर डायल पुलिस को फोन किया था।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की औऱ वापस लौट गई।परिजनों ने घोरावल क्षेत्र व मिर्जापुर के स्टेशन व विभिन्न स्थानों पर तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। 19 मई को अपहरणकर्ता के दोस्तों से पता चला कि उनकी पुत्री को लेकर वह अपने रिश्तेदार के यहां गुजरात के सूरत में मौजूद है।पिता ने आशंका जताई है कि अपहरणकर्ता उसकी पुत्री की हत्या कर सकते हैं।पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर पुत्री को बरामद करने की गुहार लगाई है।इस सम्बंध में घोरावल चौकी इंचार्ज प्रमोद यादव ने बताया कि जांच में मामला प्रेम प्रसंग का आया है।लड़की की बरामदगी के लिए पुलिस जुटी हुई है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment