ऑक्सीजन लेवल नार्मल होने पर ,आईसीयू से नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट किया गया सांसद आजम खान को।

By:

On: Monday, May 17, 2021 4:45 PM

---Advertisement---

लखनऊ/उत्तरप्रदेश ।
मेदान्ता अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित पूर्व मंत्री व सपा के वरिष्ठ नेता सांसद आजम खान की तबीयत में सोमवार को सुधार होने पर आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

उनका ऑक्सीजन स्तर सामान्य है लेकिन संक्रमण के चलते अभी भी कोविड वार्ड में रखा गया है। प्रोटोकॉल के तहत क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। उधर बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला खान की तबीयत भी बेहतर है। अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि आजम खान की सेहत में पहले से काफी बेहतर है।
जिला कारागार सीतापुर में बन्द कोरोना संक्रमित पूर्व मंत्री आजम खान व उनके बेटे अब्दुल्ला को गत नौ मई को लखनऊ के मेदान्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीटी स्कैन, एक्सरे समेत कई जांचों में कोविड संक्रमण और निमोनिया की पुष्टि हुई थी। इसके बाद सांसद आजम और बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला खान को बेहतर उपचार के लिए लखनऊ में भर्ती कराया गया है ।मोहम्मद अब्दुल्ला खान का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। आजम खान के साथ उनका भी डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment