रेनूकूट व्यपार मण्डल द्वारा राहगीरों को खाने का पैकेट बाटा गया ।

By:

On: Monday, May 17, 2021 2:03 PM

---Advertisement---

रेनूकूट/सोनभद्र ।
जनपद सोनभद्र के रेनूकूट में आज रेनूकूट व्यापार मंडल के तरफ से जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण किया गया ।

इन लोगों द्वारा रेलवे स्टेशन पर यात्रा कर रहे यात्रियों से लेकर मुर्द्धवा तक जो भी भूखा दिखा उन्हें भोजन का पैकेट और पानी दिया गया ।

इस करोना काल में लॉकडाउन के चलते सारी दुकाने होटल तमाम चीज बंद है । जिसके मद्देनजर रेणुकूट व्यापार मंडल में आज दूसरे दिन भी जरूरतमंद लोगों को भोजन मुहैया कराया।

इस कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज ओझा ,संगठन मंत्री हरदीप शर्मा , संगठन मंत्री सोनू शाह ,सैयद अली उपाध्यक्ष ,फिरदोस ,संरक्षक श्री अमरेंद्र सिंह, विकास मिश्रा के साथ साथ सभी पदाधिकारी उपस्थित हो कर इस पुनीत कार्य मे अपना योगदान दिया ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment