खून में दौड़ रहा जीवन बचाने का जज्बा :- ब्लड डोनर दिलीप।

By:

On: Saturday, May 15, 2021 6:19 AM

---Advertisement---

रेनूकूट/सोनभद्र ।

“आज फिर किसी के घर को रोशन करके आया हूँ ,अपने हिस्से की खुशियों को किसी और के नाम करके आया हूँ,चुम ले अपने लाल के माथे को भारत माँ आज फिर अपने लहू की बूंदों को किसी और की रगों में बहने के लिए छोड़ आया हूँ !” उक्त बातें कल 11 बजे रात को इमरजेंसी में रक्तदान करने वाले प्रयास एक मुहीम जिंदगी बचाने की रक्तदाता समूह के सक्रिय सदस्य व रेणुकूट नगर के भाजपा सेक्टर प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने अपने 32 वे रक्क्तदान के समय कहा ।

आपको बताते चले कि हिंडालको ब्लड बैंक प्रभारी डॉ मनोज मालपानी से संस्था के सचिव दिलीप दुबे को सूचना मिली कि हिंडालको हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में 17 वर्षीय लडक़ी रंम्पू सिंह भर्ती है और ब्लीडिंग होने के कारण उसके शरीर से बहुत ज्यादा ब्लड निकल चुका है उसे 2-3 यूनिट खून की तत्काल जरूरत है मैने तुरंत संस्था के गौतम अग्रवाल,अमित चौबे से सम्पर्क कर रक्तदाताओ से सम्पर्क करना शुरू कर दिया वही एक रक्तदाता गौतम अग्रवाल द्वारा सबसे पहले प्रमोद सैनी ब्लड बैंक पहुच गए लेकिन उन्हें मना कर दिया गया क्योंकि उनका 90 दिन अभी पूरा नही हुआ था एक डोनर ने तो यह कह कर मना कर दिया कि कोविड में ब्लड देकर हम अपने परिजनों को संकट में नही डाल सकते फिर दुबे ने सत्य प्रकाश सिंह से सम्पर्क कर स्थिति से अवगत कराया रक्तदाता खाना खा रहे थे नाईट शिफ़्ट ड्यूटी जाने के लिए हालात को देखते हुए 10 मिनट के अंदर ब्लड बैंक पहुचकर इंसानियत मानवता का मिशाल पेश करते हुए अपने अनमोल रक्त का दान किये दूसरा यूनिट भी संस्था ।द्वारा ब्लड बैंक में एकत्रित किया गया ब्लड से दिलाया गया सत्य प्रकाश सिंह ने कई बार मैसेज किये थे कि मुझे वैक्सीन लेने से पहले रक्तदान अवश्य करना है गौतम अग्रवाल ने इस लॉक डाउन पीरियड्स में लोगो से रक्तदान करने की अपील भी की और कहा कि आपका रक्त दूसरे का जीवन है और रक्तदान विल्कुल सुरक्षित है डरे नही ,अवश्य रक्तदान करे तभी वैक्सीन ले सचिव दुबे ने कहा कि अपनी जिंदगी की किरदार इतनी शिद्दत से निभावो की पर्दा गिरने के बाद भी तालियां बजती रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment