*रा.मा.एवं सा.न्याय आयोग के अध्यक्ष रोशन सिंह ने व्यापारी वर्ग के लोगों से सरकार के गाइडलाइंस का पालन करने का किया अनुरोध ।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के जिलाध्यक्ष रोशन सिंह ने देश मे कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए मीडिया के माध्यम से जिले के व्यापारियों से निवेदन किया है की वो अपना और ग्राहकों का ध्यान रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी लाकडाउन , प्रशासन का दिशानिर्देश सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए ही अपना व्यापार करें और जिनका व्यापार जरूरी सेवाओं के अंतर्गत ना आते हो उनसे विनम्र निवेदन है कि वो अपने व्यापार को बंद रखें जिससे हम सबको और प्रशासन को इस मुश्किल परिस्थितियों से उबरने में सहायता मिल सकें।क्योंकि इस समय कोरोनावायरस की वजह से पूरा देश परेशान हैं बहुत से लोगों की मौत हो चुकी है और न जाने कितने लोग ज़िन्दगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं इसलिए आप सभी बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले और व्यापार करें घबराए नही कोरोना हारेगा हम जीतेंगे। कोरोना से जंग अभी जारी है। दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment