(सेराजुल हुदा ,”क्राइम जासूस”)
दुद्धी -सोनभद्र | स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी में विगत कई दिनों से ऑक्सीजन सेलेंडर खाली पड़ा था |जबकि सीएचसी दुद्धी में आपातकालीन सेवा के लिए 18 सेलेंडर उपलब्ध रहते थे |
लेकिन कुछ दिनों से कोरोना के कारण आये संकट में ऑक्सीजन सेलेंडर की खपत ज्यादा होने से 18 सेलेंडर के स्थान पर मात्र 4 सेलेंडर बचे थे | इस खबर को एसडीएम दुद्धी रमेश कुमार ने गंभीरता से लिया और जनपद के नोडल अधिकाारी डी एम और पुलिस अधिक्षक से इस संबंध में बात की ,और अधिकारियों के अथक प्रयास से सिंगरौली जिला मुख्यालय स्थित एल-2 हास्पिटल से संपर्क करके तत्काल 12 सेलेंडर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी को उपलब्ध कराया |
उप जिलाधिकारी दुद्धी के इस कार्य से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस महसूस कर रहे हैं |

