RJD के नेता एवम बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को मिली जमानत ।

By:

On: Saturday, April 17, 2021 7:50 AM

---Advertisement---

राँची/झारखंड । ब्रेकिंग न्यूज़ :-
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को मिली बड़ी राहत, दुमका कोषागार मामले में लालू प्रसाद को मिली जमानत।


आर सी 38 दुमका कोषागार मामले मे अवैध निकासी पर मिली जमानत
जस्टिस अपरेश सिंह की अदालत में सुनवाई के बाद मिली जमानत,
चाईबासा, देवघर मामले में पूर्व में ही मिल चुकी है लालू प्रसाद को जमानत।
आप को बतादे की अदालत ने दुमका कोषागर मामले में आधी सजा पूरी करने के आधार पर लालू प्रसाद यादव को शनिवार को जमानत की सुविधा प्रदान कर दी है। लालू को जेल से बाहर आने के लिए ₹100000 के निजी मुचलके का बांड निचली अदालत में भरना होगा। हालांकि कोर्ट की बिना अनुमति के वे देश से बाहर नहीं जा पाएंगे और ना ही किसी भी सूरत में अपना पता और मोबाइल नंबर बदलेंगे। हाई कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव को जमानत देने के दौरान इन शर्तों को लगाया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment