हिण्डाल्को रेणुकूट क्लस्टर प्रमुख ने लोगों को कोरोना से बचाव हेतु किया जागरुक।

By:

On: Wednesday, April 14, 2021 7:55 AM

---Advertisement---

(मोहम्मद शाहेनूर हसन,”क्राइम जासूस” 9415376245)
रेणुकूट/सोनभद्र।
हिण्डाल्को रेणुकूट क्लस्टर के सी.ओ.ओ. श्री एन. नागेश ने हिण्डाल्को कॉलोनी परिसर में घूम-घूम कर ध्वनि यंत्रों के माध्यम से लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जागरुक किया।

उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर पूरे जोरों पर है। यह पहले से भी ज्यादा तेजी से फैल रही है। रोज बड़ी संख्या में संक्रमित मरीज मिल रहे है और अपने कालोनी में भी संक्रमितों की संख्या रोज बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि कोरोना की इस दूसरी लहर पर काबू पाने के लिए हिण्डाल्को प्रबंधन को सभी के सहयोग की जरूरत है। उन्होंने विश्वास जताया कि पूर्व में जैसे सभी के सहयोग से इस सक्रंमण पर काबू पाया गया था वैसे ही एक बार फिर इस पर अवश्य काबू पा लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में हिण्डाल्को प्रबंधन पूरी तरह आपके साथ है। संक्रमण से बचाव के लिए समय समय पर दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें तभी इस पर काबू पाया जा सकेगा।

उन्होंने सभी से अनावश्यक घर से ना निकलने की अपील करते हुए मास्क के प्रयोग, सामाजिक दूरी बनाये रखने, भीड़-भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचने, अनावश्यक यात्रा करने से बचने की सलाह दी तथा घर में होने वाले किसी भी समारोह को कुछ समय के लिए टाल देने की अपील करते हुए महामारी के इस दौर में किसी को भी अपने घर पर आमंत्रित करने और किसी के घर जाने से भी बचने की बात कही। श्री नागेश ने सभी से कोरोना टीकाकरण में सहयोग करने को कहा और जितना हो सके दैनिक उपयोग हेतु दूध, सब्जी, फल, किराना का सामान आदि होम डिलिवरी के द्वारा घर पर ही मंगाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि उक्त का पालन सुनिश्चित होने पर ही कोरोना की इस भयावह फैलाव को रोका जा सकता है और हम इससे बचे रह सकते हैं।

श्री नागेश ने कहा कि संक्रमितों की देखभाल के लिए हिण्डाल्को प्रबंधन ने सभी सुविधायुक्त आइसोलेशन सेंटर की व्यवस्था की है और होम आइसोलेशन में रहने वाले परिवार के संक्रमित सदस्यों की देखभाल के लिए भी सभी व्यवस्थायें की गई हैं। उन्होंने कहा कि हिण्डाल्को अस्पताल के चिकित्सकों की टीम संक्रमितों के उचित इलाज के लिए पूरी तत्परता के साथ हर समय उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में घबरायें नहीं, धैर्य बनाएं रखें और कोरोना से बचाव के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने विश्वास जताया कि एक बार फिर सभी लोग मिल कर इस महामारी का डट कर मुकाबला करते हुए इस संकट से जल्दी ही मुक्ति पा लेंगे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment