रेनूकूट/सोनभद्र।
आज प्रयागराज में हुई विहिप की प्रांत की बैठक में रेनूकूट के प्रखंड अध्यक्ष श्री मनोज सिंह को विश्व हिंदू परिषद के रेनूकूट ज़िले का उपाध्यक्ष बना कर नई ज़िम्मेदारी से सुशोभित किया गया।
जिसकी जानकारी उन्हें फ़ोन द्वारा विभाग मंत्री श्री राजेश सिंह और संघटन मंत्री श्री सतीश पाठक द्वारा दी गई।श्री मनोज सिंह पिछले 3 वर्षो से रेनूकूट के प्रखंड अध्यक्ष थे, और आप के ही कार्यकाल में उनके द्वारा पूरे कोरोना काल के लॉकडाउन में आस पास के ग्रामीण एम् शहरी क्षेत्रों में जरूरतमंदों को खाद्य प्रदार्थ मुहैय्या कराया।
श्री मनोज सिंह ने क्राइम जासूस से बात करते हुए बताया कि अब उनकी जिम्मेवारी बड़ी है और अब वह दूगनी मेहनत से इस पद का निर्वहन करेंगे ।

