हाथीनाला से रेणुकूट के बीच क्षत-विक्षत हालत में मिला पिपरी निवासी राजू का शव।

By:

On: Wednesday, March 31, 2021 11:42 AM

---Advertisement---

डाला सोनभद्र । हाथीनाला थाना क्षेत्र के रेणुकूट संपर्क मार्ग पर आज बुधवार सुबह सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में मचा सनसनी प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बुधवार सुबह 7:00 बजे पीआरबी को सूचना मिली कि सड़क किनारे एक शव पड़ा है ।

सूचना मिलते ही पिआरबी व हाथीनाला थानाध्यक्ष ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। इस घटना के संबंध में थानाध्यक्ष हाथीनाला सूर्यभान ने बताया कि यह व्यक्ति लग रहा है।

किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया है जिसकी मृत्यु हो गई है मृतक का उम्र लगभग 35 वर्ष है। मृतक ने ब्लैक शर्ट व नीला जींस पहना है और दो पेंट टी-शर्ट एक गंजी अंडरवियर भी मिला है इस शव की जेब मे तलाशी लेने पर एक पर्स मिला है जिसमें 5240 रुपए नकद और एक फोटो मिला है , फ़ोटो के अनुसार शव की पहचान राजू पुत्र हीरा लाल के रूप में हुई है।सूचना जैसे ही फ़ोटो के माध्यम से उनके परिजनों को पिपरी और रेनूकूट में मिली तो कोहराम मच गया। उनके शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था कि मौके पर फील्ड यूनिट के कांस्टेबल अंगद सक्सेना अपने सहयोगी के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना किया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है समाचार लिखे जाने तक युवक का शिनाख्त नहीं हो सका था

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment