दो बाइक की टक्कर में दो लोग घायल,अस्पताल में इलाज जारी

By:

On: Tuesday, March 30, 2021 3:43 AM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह)दुद्धी कस्बा स्थित रामनगर रोड पर दो बाइक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए । जानकारी के अनुसार रामनगर रोड पर आज दो बाइको की टक्कर हो गई। जिससे पहले बाइक पर सवार नंदू 21 पुत्र सोमारू लाल निवासी धनौरा, वही दूसरे बाइक पर सवार रामप्रवेश 23 पुत्र जगत निवासी रामनगर दोंनो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे इलाज हेतु दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पर लाया गया। जहाँ इलाज चल रहा है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment