सोनभद्र:जिले में परंपरागत तरीके से आज शाम को फाग गीत के साथ होलिका का दहन किया गया। इस दौरान मस्तानों की टोली ने पहले आतिशबाजी की, पटाखे फोड़े फिर होलिका का दहन कराया। चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच 1480 स्थानों पर होलिका दहन किया गया।
होलिका दहन के लिए शाम से ही गांव से लेकर शहर तक हो-हल्ला होने लगा। जोगीरा स-र-र-र कबीरा के साथ पहुंचे लोगों ने पहले फाग गीत गाया। इसके बाद तीसी, जौ, गेहूं की बाली, गोबर का डिठौना, मालिस से उतरी उपटन की झिल्ली को होलिका में डाला और फिर लगा दी गई होलिका में आग। होलिका जलते समय लोगों ने परिक्रमा की। बच्चों व युवाओं ने पटाखे फोड़े तो वहीं बुजुर्गों ने इन पर नजर रखी ताकि, कोई अनहोनी न होने पाए। होलिका दहन के दौरान कहीं भी किसी तरह की दिक्कत न होने पाये इसके लिए पुलिस की टीम चक्रमण करती रही इस मौके पर आनन्द जायसवाल,भोले दुबे,विक्की जायसवाल मुकेश पाल आदि लोग मौजूद रहे

