अबैध खनन में लिप्त बालू लदे ट्रैक्टर चढ़ा पुलिस के हत्थे , सीज

By:

On: Saturday, March 27, 2021 11:46 AM

---Advertisement---

बीजपुर( बग्घा सिंह)सोनभद्र थाना क्षेत्र अंतर्गत रजमिलान में अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया बिना नम्बर के ट्रैक्टर और चालक सहित थाने लाकर सीज कर दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक बीजपुर पुलिस और वनविभाग की संयुक्त कार्यवाही में एक बालू लदी बिना नम्बर की ट्रैक्टर व चालक राजनाथ पुत्र प्रताप सिंह निवासी रजमिलान को पुलिस ने तत्काल ट्रैक्टर को थाने लाकर सीज कर दिया है। गौरतलब हो कि क्षेत्र में अवैध खनन में कुछ दिन पहले एक ट्रैक्टर को लावारिस हालत में पकड़ कर सीज किया था। क्षेत्र में बालू खनन माफिया पुलिस और वन बिभाग को चकमा देकर रात के अंधेरे में खनन और परिवहन को अंजाम देने में लगे हुए हैं।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment