सोनभद्र:मोहम्मद अरशद खान राष्ट्रीय संयोजक मदर टेरेसा फाउंडेशन पूर्व विधायक जौनपुर, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी ने सोनभद्र राबर्ट्सगंज पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में एक बैठक कर पत्रकारों को दी जानकारी में बताया की आज मदर टेरेसा फाउंडेशन के जिम्मेदारों की बैठक थी, जिसमें निर्णय लिया गया कि अप्रैल माह से जनसेवा में फ्री मेडिकल कैंप की शुरुआत करेंगे आई कैंप, डेंटल कैंप, बच्चों की बीमारी जैसे अन्य कैंप लगाएंगे। कुछ आंदोलन भी हम लोग चला रहे जिसमें पिछड़ों की आबादी 52 परसेंट है उत्तर प्रदेश और बिहार में 27% आरक्षण लागू है लेकिन अभी पूरे देश में पिछड़ों को समुचित हिस्सेदारी नहीं मिली है इसलिए मदर टेरेसा फाउंडेशन के बैनर तले हम लोग लड़ाई लड़ रहे हैं पिछड़ों को 52% आरक्षण आबादी के अनुपात में लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा, विधान परिषद, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत, नगर पालिका एवं केंद्र व प्रदेश की नौकरियों में और शिक्षा में हर जगह 52% आरक्षण मिलना चाहिए। इसी तरह से 70 सालों में देश ने भी तरक्की की है और तमाम कौमों ने भी तरक्की की है लेकिन सबसे कम तरक्की की है दलित और आदिवासियों ने। कभी खाते हैं कभी भूखे रहते हैं इनका जो आरक्षण लागू हुआ है वह भी आज तक का कोटा पूरा नहीं हुआ है हम लोग लड़ाई लड़ रहे हैं कि आदिवासियों और दलितों का कोटा बढ़ाकर 10 साल के लिए 30 पर्सेंट कर दिया जाए और स्पेशल भर्ती अभियान के तहत उनका आरक्षण कोटा पूरा किया जाए। जो भी दलित आदिवासी भूमिहीन हैं जिनके पास एग्रीकल्चर लैंड नहीं है सरकारें उनको कम से कम 2 या 3 एकड़ जमीन देने की व्यवस्था करें और उनके परिवार को एक सरकारी नौकरी दें, जिससे वे भी राष्ट्र की मुख्यधारा में शामिल होकर तरक्की कर सकें। इसके बाद उन्होंने कहा कि सोनभद्र में हम लोग जल्द ही सम्मेलन करेंगे उसकी रणनीति तैयार हो रही है। मदर टेरेसा फाउंडेशन गैर राजनीतिक संगठन है लेकिन हमारे कैडर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए 2022 के चुनाव में सपा की मदद करेंगे ताकि अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की आगामी सरकार बन सके। इस मौके पर फाउंडेशन के दलित आदिवासी कोऑर्डिनेशन के राष्ट्रीय संयोजक इंद्रपाल सोनकर, कमाल आजमी प्रदेश महासचिव, मोतीलाल पाठक उर्फ जहाजी गुरु, सोनभद्र जिलाध्यक्ष मकसूद आलम, प्रदेश सचिव हाजी सलीम खान, हाजी मुस्तफा जमाल शुन्ना,एडवोकेट सादाब आलम आदि उपस्थित रहे।
मदर टेरेसा फाउंडेशन के जिम्मेदारों की हुई बैठक
---Advertisement---

