बैल के हमले से महिला गंभीर रूप घायल

By:

On: Tuesday, March 23, 2021 2:30 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र: बैल के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हुई।उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार तेंदुहार निवासी अनीता (32) पत्नी बाबूलाल सोमवार की रात में बैल को चारा डाल रही थी। उसी दौरान बैल ने उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। निजी साधन से 11 बजे रात स्वजनों ने अनीता को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया।हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरो ने महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment