चुनावी रंजिश को लेकर अधेड़ पर जानलेवा हमला,गंभीर

By:

On: Tuesday, March 23, 2021 1:44 PM

---Advertisement---

रविवार की रात की घटना

सोनभद्र:बभनी थाना क्षेत्र के बचरा गाव में रविवार की रात चुनावी रंजिश को लेकर अधेड़ पर तीन लोगो ने जानलेवा हमला कर गाव के ही एक व्यक्ति के बरामदे मे रख कर भाग गये।मंगलवार को परिजनो ने मामले की सुचना पुलिस को दी।पुलिस ने मामला दर्ज कर जाच मे जुट गयी।
थाना क्षेत्र के बचरा गाव मे रविवार की रात अधेड़ को चुनावी रंजिश मे लाठी डण्डा से पीट कर घायल अवस्था मे गाव के अन्य व्यक्ति के दरवाजे पर फेंक दिया गया था।देर रात घर वाले निकले तो तड़पता देख परिजनो को सूचना दिया आनन फानन मे परिजनों ने बेहोसी हालत में बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।घायल रामसरीस 51 पुत्र चीनाराम मंगलवार को अपने पुत्र संजय के साथ आकर बभनी थाने मे लिखित तहरीर दी।जिसमे गाव के तीन लोगो ने रविवार की रात जन्मदिन पार्टी मे जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment