दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र|स्थानीय नगर पंचायत से सटे मल्देवा गांव में आज सोमवार की सुबह 10 बजे उस समय सनसनी मच गई जब त्रिभुवन फील्ड के पीछे एक कुएं के पास स्थित मंदिर में पूजा करने गयी एक महिला को कुएं में एक युवती का शव उतलाया दिखा| महिला ने हो हल्ला मचाया तो ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों को घटना की जानकारी हुई| सूचना पर मौके पर पहुँचे कोतवाली पुलिस के क़स्बा इंचार्ज एसआई संजय सिंह ,एसआई दिनेश राय आरक्षीगण पन्नालाल यादव व हृदेश यादव ने ग्रामीणों से शिनाख्त करवाया तो मृतिका की शिनाख्त मल्देवा गाँव के वार्ड नं 6 निवासी बिलकिस बानो 18 वर्ष पुत्री निसार अहमद उर्फ़ गुड्डू के रूप में हुई ,सूचना पर मृतिका युवती के परिजन भी मौके पर पहुँचे जिन्हें घटना को देख काठ मार दिया| पुलिस कर्मियों ने काफी मसक्कत के बाद ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकलवाया| पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर पोर्स्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया|मीडिया कर्मियों के बातचीत में रुंधे हुए गले और डबडबाई आंखों से युवती के पिता निसार अहमद ने बताया कि उनके पुत्री की शादी की बात कहीं चल रही थी लेकिन वह इस शादी के पक्ष में नही थी जो शनिवार की रात्रि 2 बजे घरवालों को बिना बताए कहीं चली गई जब कल शाम तक घर नही आई तो मामले की जानकारी रविवार की शाम 8 बजे कोतवाली पुलिस को दी थी कि आज उसकी डेड बॉडी मिल गयी|उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा कि यह सब कैसे हो गया| इतने में वे गस्त खाकर गिर पड़े|किसी तरह से उन्हें गोड में उठाकर घटना स्थल से हटाया गया| उधर प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह का कहना है कि युवती के परिजनों ने पंचायत नामा भरवाया है ,शव को पीएम के लिए भेजा गया है, जैसी रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी|
घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म
दुद्धी/ सोनभद्र| कुएं में युवती का शव जिस हाल में उतराया मिला उसे लेकर ग्रामीणों में चर्चाओं का बाजार गर्म है जिससे घटना को लेकर तरह तरह की अटकलें तेज हो गयी है , लोग तरह तरह की चर्चाएं कर रहे है ,सब की नजर पुलिस की कार्रवाई की ओर लगी है अब देखना यह है कि पुलिस घटना की गुत्थी कैसे सुलझाती है|

