संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या,मौत

By:

On: Monday, March 22, 2021 1:35 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के केवली ग्राम में सोमवार की सुबह एक 23 वर्षीय युवक ने घर की बडेर में रस्सी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर लिया। बताया जाता है कि 23 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र भगवानदास मौर्य, निवासी ग्राम केवली के माता-पिता सोमवार की सुबह टहलने निकले थे। घर में अन्य कोई नहीं था। ओम प्रकाश के माता-पिता जब टहल कर घर आए तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्होंने दरवाजा खोलने के लिए अपने पुत्र ओम प्रकाश को आवाज दी। लेकिन, कोई जवाब नहीं मिला। काफी कोशिशों के बाद भी जवाब न मिलने पर उन्होंने घोरावल कोतवाली में सूचना दी। सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार यादव मय हमराहियों के वहां पहुंच गए। उन्होंने दरवाजा का चौखट उतरवाकर अंदर प्रवेश किए तो फंदे से ओमप्रकाश को लटका देखकर हतप्रभ रह गए। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारा गया और घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत लाया घोषित कर दिया। गौरतलब है कि भगवान दास के दो पुत्रों में ओमप्रकाश छोटा था। कस्बा चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का है। मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment