विंढमगंज पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध बालू व ट्रेक्टर के साथ गिरफ्तार कर न्यालय भेजा
सेराजुल होदा,, दुद्धी,,
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अवैध खनन माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना विढ़मगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम गोइठा,जामपानी तिराहे के पास से 01 नफर अभियुक्त धर्मेंद्र कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी गोइठा थाना विंढ़मगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जे सें एक ट्रैक्टर मय ट्राली अवैध बालू बरामद कर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए मा. न्यायालय भेजा गया ।
वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news