रेणुकूट, सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के रेणुकूट में पुलिस चौकी पर होली एवं शबेबरात के दृष्टिगत पुलिस क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री विजय शंकर मिश्र में पीस कमेटी की मीटिंग ली।
इस मीटिंग में क्षेत्राधिकारी पिपरी ने उपस्थित लोगों को होली आपसी भाईचारा के साथ मनानेेेे को कहा गया । उनके द्वारा लोगों से अनुरोध किया गया की होली के इस मौके पर नशे का प्रयोग ना करें ताकि कोई भी घटना घटित ना हो पाए।
इस मौके पर श्री मनोज सिंह प्रखंड अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद रेनुकुट, श्री राज वर्मा भाजपा आई टी सेल, श्रीमती बिंदु गिरी श्री नईम गाजीपुरी, श्री अमरिंदर सिंह, श्री शेख जलालुद्दीन, श्री अख्तर अली, श्री अखिलेश मिश्रा, श्री नौशाद अहमद, श्री सूरज ओझा श्री दिलीप दुबे, श्री ओ.पी. सिंह, श्री प्रमोद जयसवाल व्यापार मंडल अध्यक्ष, श्री आशीष कुमार मिश्रा, श्री नसीम खान आदि लोग उपस्थित रहे।

