पत्रकारों ने मिर्जापुर सासंद से कोतवाल को हटाने की मांग

By:

On: Sunday, March 21, 2021 11:03 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:जिला कार्यकर्ता सम्मेलन शिरकत करने पहुंची मिर्जापुर सांसद व अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल से पत्रकारों का एक प्रतिनिधि मंडल सर्किट हाउस में मिला । पत्रकारों ने बिगत दिनों सदर कोतवाल द्वारा मीडिया कर्मियों के साथ किये गए दुर्व्यवहार का मामला उठाया और कार्यवाही की मांग की 
सांसद अनुप्रिया पटेल ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि मीडिया हमारा चौथा स्तंभ है और उसके साथ दुर्व्यवहार की घटना बिल्कुल ठीक नहीं है । उन्होंने सोनभद्र के सांसद पकौड़ी लाल कोल व दुद्धी विधायक हरिराम चेरो को जिम्मेदारी दी कि वे मीडिया के साथ हुए दुर्व्यवहार के मामले को उठाएं । उन्होंने कहा कि वे भी इस मामले को संजीदगी के साथ देखेंगी और अधिकारियों के साथ बात करेंगी ।
आपको बतादें कि यूपी सरकार के चार साल पूरा होने पर सोनभद्र डायट मैदान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । जहां सदर कोतवाल द्वारा एक कवरेज को लेकर मीडिया कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया था । जिसके बाद सभी मीडिया कर्मियों ने एक साथ प्रभारी मंत्री का प्रेस कांफ्रेस का बहिष्कार किया था ।
पत्रकार प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से बृजेश पाठक, बृजेश शुक्ला, शांतनु बिश्वास, विकास द्विवेदी, अंशुमान पांडेय, ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी, अंशु खत्री, मुकेश पाल, चिंता पांडेय, मनोज चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment