ट्रैक्टर से गिरकर युवक की हुई मौत

By:

On: Saturday, March 20, 2021 3:28 PM

---Advertisement---

म्योरपुर(saty pal)थाना क्षेत्र के रासपहरी गावँ के समीप ट्रैक्टर से गिरकर अजय कुमार पुत्र नंदू (17) निवासी दीघ्घूल (दुद्धी) की मौत हो गयी।जानकारी के अनुसार शनिवार को म्योरपुर साप्ताहिक बाजार करके अजय कुमार ट्रैक्टर पर सवार होकर रासपहरी गावँ जा रहा था कि रासपहरी के समीप ही ट्रैक्टर से अनियंत्रित होकर गिर गया।आनन फानन में उसे ग्रामीणों द्वारा तत्काल म्योरपुर सीएचसी लाया गया जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।टैक्टर रासपहरी गावँ के किसी व्यक्ति का बताया जा रहा है।मृतक रासपहरी गावँ में ही अपने रिश्तेदार के यहाँ रहता था इस संदर्भ में जब प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना मिली है पुलिस अग्रिम आवश्यक कार्यवाही में लगी हुई है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment