ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

By:

On: Saturday, March 20, 2021 7:54 AM

---Advertisement---

मधुपुर(शिव दास वर्मा) जिले के सुकृत अंर्तगत वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर हुआ बहुत बड़ा सड़क हादसा जिसमें मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई। सुबह 10:45 पर सुकृत में बैजू बाबा मंदिर के पास प्रमोद यादव पुत्र त्रिभुवन उम्र 32 साल निवासी सुकृत अपने बाइक से रोड क्रॉस कर रहे थे इसी दौरान उनकी बाइक बीच रोड में ही बंद हो गई और इसी बीच रोड पर तेज रफ्तार से आ रही कोयला से भरी ट्रक उनके ऊपर चढ़ गई इस हादसे में बाइक चालक प्रमोद कुमार यादव की मौके हो गई लोगों के द्वारा तुरंत सुकृत चौकी की टीम को सूचना दिया गया तथा एंबुलेंस को फोन किया गया। सुकृत चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची लेकिन लेकिन बाइक चालक की स्थिति बहुत ही गंभीर होने तथा एंबुलेंस के समय से ना पहुंचने से घायल प्रमोद यादव की मृत्यु हो गई। तत्पश्चात सुकृत चौकी इंचार्ज के द्वारा ऑटो बुलवाकर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढी भेजा गया इस दौरान वायरलेस के माध्यम से ज्ञात गाड़ी नंबर के अनुसार सुकृत चौकी की टीम के द्वारा अहरौरा पुलिस चौकी टीम को सूचित किया गया और अहरौरा चौकी की टीम के द्वारा कोयले वाली ट्रक को बैरिकेडिंग कर पकड़ लिया गया। इस दौरान सुकृत चौकी प्रभारी के द्वारा चिन्हित ट्रक को पुनः सुकृत चौकी में खींचकर लाने का आदेश दिया गया। खबर लगने तक बॉडी पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल जा चुकी थी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment