लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी के प्रहार से झोलाछाप डॉक्टर की मौत
सलखन(सरफुद्दीन)चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मीतापुर गांव में कल देर शाम हुए विवाद में अभय बिंद उम्र 39 वर्ष निवासी नागनार हरैया सदर कोतवाली रावटसगंज की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवेंद्र कुमार ने बताया कि कल शाम लगभग 8:00 बजे अभय मीतापुर गांव में घनश्याम के घर दवा पहुंचाने गया हुआ था दवा पहुंचा कर वापस लौटते समय घनश्याम उनके परिवार वालों का डॉक्टर से विवाद हो गया जिसमें लाठी और डंडे से प्रहार किया गया तथा कुल्हाड़ी से वार किया गया आनन-फानन में जिला अस्पताल एंबुलेंस द्वारा भेजा गया जहां उपचार के दौरान मेडिकल संचालक अभय बिंद की मौत हो गई मौके पर शाम को ही सी ओ व एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे और पूछताछ की तथा कुछ लोगों को हिरासत मेंचोपन पुलिस ने लिया

