अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन /सोनभद्र स्थानीय ग्राम पंचायत चोपन में बीती रात अज्ञात चोरों ने 3 घरों में हाथ साफ कर दिया सुबह जब इस बात की जानकारी पीड़ितों को हुई तो संन्न रह गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार की रात संतु यादव पुत्र बित्तन यादव अपने घर में सोया हुआ था सुबह देखा तो जेब से ₹5000 और चार्ज में लगा मोबाइल गायब था कुछ ही देर बाद मालूम चला कि थोड़ी दूर पर मल्लू यादव के घर से भी एक जोड़ी पायल, एक मोबाइल, तथा राम कृष्ण झां के घर से पैंट में रखा 26 सो रुपए गायब था और पैंट छत पर फेका पड़ा था। और वहीं पर संतु यादव के घर से चुराई गई मोबाइल भी चोरों ने छोड़ दिया था पीड़ित संतु यादव द्वारा थाने पर चोरी के बाबत लिखित सूचना दे दी गई है।
गौरतलब है कि नगर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में आए दिन छोटी बड़ी चोरियों को चोरों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है
बावजूद इसके चोरी की घटनाओं पर पुलिस गंभीर नहीं है लोगों का कहना है कि नगर में हीरोइन बाजो की, नशेड़ीओं की संख्या में आए दिन बढ़ोतरी हो रही है और नशे की लत को मिटाने के लिए छोटी बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है वही कुछ लोगों का मानना है कि नगर के विभिन्न स्थानों में अवैध रूप से संचालित कबाड़ की दुकानों के चलते चोरियों में इजाफा हो रहा है समय रहते इस पर पाबंदी नहीं लगी तो आने वाले समय में समस्या और भी विकराल हो जाएगी स्थानीय लोगों ने पुलिस का ध्यान आकर्षित करते हुए लगातार हो रही चोरियों पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की

