*दो युवक सोने की गुल्ली गिरा कर एक महिला को चकमा देकर 11 हजार रुपए लेकर फरार।*

By:

On: Friday, March 19, 2021 9:52 AM

---Advertisement---

मधुपुर(शिव दास वर्मा)सोनभद्र स्थानीय भारतीय स्टेट बैंक शाखा में सुकृत पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम कुतलूपुर निवासी सुबच्चन चौहान की पत्नी मोहर देवी ने₹11 हजार बैंक से निकाल कर बाहर आई तो दो युवक देख रहे थे कुछ आगे बढ़ने पर युवकों ने पीतल की गुल्ली गिरा कर कहा यह 50 हजार की गुल्ली है 20‌ हजार में एक हमें दे- दें एक आप ले ले महिला ने कहा मेरे पास सिर्फ 11हजार हैं तो युवकों ने कहा अच्छा उतना में ही एक ले लो ₹11 हजार युवक को दे कर चुपचाप महिला सोनार के दुकान पर दिखाने गई तो सुनार ने नकली बताया तो महिला रोने लगी और आप बीती कुछ लोगों से बताया तब तक युवक फरार हो चुके थेजबकि बैंक में गार्ड के अलावा पुलिस के लोग भी थे वही बगल में सड़क पर 100 नंबर की पुलिस की गाड़ी भी खड़ी थी युवक इस प्रकार की बैंक से पैसा निकालने वाले लोगों के साथ कई बार घटना करके लोगों को चकमा देकर फरार हो जाते हैं। ऐसे शरारती तत्वों को पुलिस प्रशासन से लोगों ने शीघ्र गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश करने की मांग की है जिससे वे दोबारा इस प्रकार के घटना को अंजाम न दे सके।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment