कोन पुलिस ने कच्ची शराब बनाने वाले लहन को किया नष्ट

By:

On: Thursday, March 18, 2021 3:37 PM

---Advertisement---

कोन(जयदीप गुप्ता)। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के नशा मुक्ति अभियान के निर्देशन के क्रम में कोन थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह द्वारा कच्ची शराब बनाने व बेचने वालो पर नकेल कसते हुए थाना क्षेत्र में लगातार छापेमारी की जा रही है।उसी क्रम में गुरुवार को कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा और किसुनपुरवा में छापेमारी की गई वहीं कचनरवा निवासी जवाहर उराव पुत्र देव उराव के घर से कच्ची शराब बनाने वाले लहन को नष्ट किया साथ ही किसुनपुरवा में कई घरों से भारी मात्रा में लहन को नष्ट करते हुए चेतावनी देकर छोड़ दिया गया साथ ही दुबारा कच्ची शराब बनाते हुए पकड़े जाने पर शख्त से शख्त कर्यवाई करने की बात पुलिस ने कही।इस दौरान एस आई राम अवध यादव, एस आई राजेश मौर्या,हेड कांस्टेबल रुद्रकांत यादव,मनोज सिंह व कांस्टेबल संतोष यादव,महिला कांस्टेबल पूनम व सपना मौजूद रहीं।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment