जंगली सुअर ने किया हमला दर्जनों हुए घायल

By:

On: Thursday, March 18, 2021 6:29 AM

---Advertisement---

वैनी(विनय सिंह चंदेल)रायपुर थाना क्षेत्र के पनिकप खुर्द गांव में सुअर के हमले से आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह कहीं से घायल जंगली सूअर पनिकप खुर्द मे आ गया। अपने अपने खेत में कटाई का काम कर रहे लोगो पर हमला करते हुए हुए बलियारी गांव के तरफ दो लोगों को मारते हुए आगे निकल गया।घायलों मे शिव बहादुर पुत्र स्व.भगवान नि.रायपुर. चक्रसुदर्शन उर्फ झन्नर पुत्र स्व.चैतू नि.पनिकप खुर्द. शिवम पुत्र स्व.रामधारी नि.पनिकप खुर्द. चिन्ता देवी स्त्री अशोक नि.पनिकप खुर्द. अशोक पुत्र सुरेश नि बलियारी. चन्द्रशोक पुत्र सुरेश नि.बलियारी बिनोद पुत्र रामरक्षा नि.बलियारी एवं बिनोद पुत्र रामदेव पनिकप खुर्द हैं।जिसमें चक्रसुदर्शन व शिवम अशोक. चन्द्रशोक को गम्भीर चोटें आईं हैं। जिनको एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया है।सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों के बारे में जानकारी हासिल की जिसमे महेंद्र पाल सिंह बनरक्षक.आशिष कुमार सिंह बन रक्षक. रामपुकार बन रक्षक सहित अन्य बन कर्मी शामिल रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment