हिण्डाल्को हाॅस्पिटल में कोरोना वैक्सीनेषन सेंटर का शुभारंभ।

By:

On: Thursday, March 18, 2021 5:37 AM

---Advertisement---

(मोहम्मद शाहेनूर हसन,”क्राइम जासूस”)’

रेणुकूट/सोनभद्र ।दिनांक 17.03.2021 –हिण्डाल्को हास्पिटल में बुधवार दिनांक 17 मार्च 2021 को कोरोना वैक्सीनेषन सेंटर का शुभारंभ हिण्डाल्कोे क्लस्टर के एच.आर. हेड सतीष आंनद ने विधिवत फीता काटकर किया।

इस अवसर पर हिण्डाल्को हाॅस्पिटल के सी.एम.ओ. डाॅ0 भास्कर दत्ता, हिण्डाल्को हाॅस्पिटल के कोरोना वैक्सीनेषन सेंटर के इंचार्ज डाॅ0 राकेष रंजन, प्रशासनिक विभाग के संजय सिंह, ई0आर0 हेड परनीत सिंह सहित हिण्डाल्को हाॅस्पिटल के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें। उद्घाटन के उपरांत श्री आनंद ने वैक्सीनेशन सेंटर में बने वैक्सीनेशन कक्ष,वैक्सीनेशन के उपरांत जांच कक्ष आदि का निरीक्षण किया और उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। श्री आंनद ने बताया कि हिण्डाल्को हाॅस्पिटल को वैक्सीनेशन सेंटर का दर्जा प्राप्त हो जाने से 45 साल से उपर के कोमाॅर्बिड रोगियों तथा 60 साल से उपर के उनके परीवारजनों को भारत सरकार से प्राप्त निर्देषानुसार कोरोना का टीका मुफ्त में लगाया जायगा।
इस अवसर पर डाॅ0 राकेष रंजन ने बताया कि भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स व आवष्यक सुविधाओं की उपलब्धता के कारण ही हिण्डाल्को हाॅस्पिटल को वैक्सिनेशन सेंटर का दर्जा प्राप्त हो सका है। उन्होंने कहा कि आज से हिण्डाल्को हाॅस्पिटल में अनवरत कोरोना टीकाकरण का कार्य जारी रहेगा। कोरोना महामारी की चर्चा करते हुए डाॅ0 राकेष रंजन ने बताया कि हिण्डाल्को कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए प्रारंभ से ही संस्थान के कर्मचारियों व उनके परीवारजनों की आर0टी0पी0सी0आर0 तथा एंटीजेन जांच का कार्य करती आ रही है साथ ही संक्रमित कर्मचारियों तथा परीवारजनों के लिए आइसोलेशन सेंटर का भी संचालन सफलता से करती आ रही है और इसी का परिणाम है कि इतने बड़े कारख़ानें में जहां हजारों की संख्या में लोग कार्यरत है, महामारी पर काबू पाया जा सका है। उन्होंने बताया कि कोरोना जांच आज भी बदस्तूर जारी है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment