स्पीड ट्रायल के लिए डीआरएम अमित चन्द्रा ने किया खैराही रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

By:

On: Wednesday, March 17, 2021 3:40 PM

---Advertisement---

करमा सोनभद्र (मुस्तकीम खान)स्थानीय थाना क्षेत्र के खैराही रेलवे स्टेशन का आज लगभग एक बजे डीआरएम अमित चन्द्रा ने स्पीड ट्रायल के लिए तैयार पटरियों क्षमता मापने के लिए औचक निरीक्षण किया।श्री चन्द्रा ने बनाई गई पटरियों की जाँच पड़ताल करने के बाद नवीन निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का निरिक्षण कर मातहतों को दायित्व बोध कराते हुए दिशानिर्देश जारी किया।स्टेशन अधीक्षक राम मनी श्रास्तवत ने बताया कि नया स्टेशन खैराही मई में शिप्ट हो जायेगा यहाँ सारी चीजें अप्रैल में चली जायेगी।यह जगह यात्रियों के गाड़ी वेटिंग के लिए हो जायेगा। इस मौके पर डीआरएम अमित चन्द्रा के अलावा बरिष्ट मंडल परिचालक प्रबन्धक एस के शुक्ल, बरिष्ट मंडल बिद्युत अधिकारी, उप मुख्य दूर संचार एवम सिंगनल अभियंता, शनि श्रीवास्तव रिले चेक मैनेजमेंट इंजीनियर,राम मनी सारस्वत स्टेशन अधीक्षक के साथ स्टेशन कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment