जनपद सोनभद्र के रेणुकूट में व्यापार मंडल का चुनाव 19 मार्च को होना निश्चित हुआ है ।
इस चुनाव में छह उम्मीदवार मैदान में हैं जिन के भाग्य का फैसला 1616 दुकानदार मतदाता करेंगे। यह मतदान 19 मार्च को मनसा चित्र मंदिर के कैंपस में संपन्न कराया जाएगा।
इस चुनाव में उम्मीदवार श्री सूरज ओझा चुनाव चिन्ह कुर्सी , दूसरा उमा नाथ शर्मा चुनाव चिन्ह झोपड़ी , तीसरा श्री सैयद अली चुनाव चिन्ह घड़ी , चौथा श्री सत्यम कुमार चुनाव चिन्ह छाता, पांचवा श्री अखिलेश सिंह को बरगद का पेड़ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया।
छठवां श्री बृजकिशोर गुप्ता , मीटिंग में मौजूद न होने के कारण उनको चुनाव चिन्ह अभी आवंटित नहीं किया गया ।
आप को बताते चले कि जो लोग भी इस चुनाव उम्मीदवार बनने चाहते है वह लोग काल यानी 16 मार्च तक पर्चा भर सकते है और जिन दूकानदारों क् नाम सूची में नही है वह लोग अपना व्यपारी होने का प्रमाण लेकर आ सकते है ताकि वह लोग मतदान कर सके ।


