पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलाकांत पाण्डेय द्वारा संत तुलसी मेमोरियल पब्लिक स्कूल का हुआ शिलान्यास

By:

On: Monday, March 15, 2021 2:51 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:रविवार को चतरा ब्लाक के ग्राम खुज्झा में संत तुलसी मेमोरियल पब्लिक स्कूल का शिलान्यास श्री कमलाकांत पाण्डेय पूर्व ब्लाक प्रमुख सदर के कमलों द्वारा इंद्रमोहन चौबे प्रबंधक नव ज्योति इंटर कालेज एवं माला चौबे वरिष्ठ नेता भारतीय जनता पार्टी की गरिमामई उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । उक्त अवसर पर पाण्डेय जी द्वारा दुरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूली शिक्षा का महत्व बताया गया । कार्यक्रम में श्री रोहित पांडेय अध्यक्ष कोआपरेटिव सोसायटी मारकुंडी और संरक्षक यज्ञनाथ दुबे के द्वारा ग्रामीण बच्चों में कापी और पेन वितरण किया गया उक्त अवसर पर हरि आनन्द त्रिपाठी असिस्टेंट प्रोफेसर संतुष्टी मेडिकल कॉलेज प्रबंधक चेतन ओझा , अध्यापक जय शंकर शुक्ल , अध्यापक शैलेन्द्र दुबे ,अनिल पांडेय,अशोक शुक्ल,विजय ओझा,विवेकानन्द ओझा,रजनीश द्विवेदी,नीरज दुबे और ग्रामीण उपस्थित रहे

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment