राष्ट्रपति के कार्यक्रम से वापस लौट रहे छात्र की मौत

By:

On: Sunday, March 14, 2021 2:59 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:बभनी थाना क्षेत्र के डूभा गांव निवासी 16 वर्षीय कक्षा नौ का छात्र विकास पुत्र बसंतधारी रविवार को बभनी के कारीडाड़ आश्रम में राष्ट्रपति के कार्यक्रम में गया था। राष्ट्रपति का कार्यक्रम देखने के बाद दोपहर में वह अपने घर डूभा वापस जा रहा था। कार्यक्रम स्थल से लगभग पांच सौ मीटर दूर कारीडाड़-असनहर मार्ग पर सड़क के किनारे वह अचेत मिला। छात्र को अचेत देख ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बभनी भिजवाया तथा इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद छात्र को मृत लाया घोषित कर दिया। उधर मृत छात्र के पिता बसंतधारी का आरोप है कि दो घंटे तक कोई चिकित्सक अस्पताल पर नही आया। पिता ने बताया कि सुबह वह सायकिल से कार्यक्रम देखने निकला था। बाद में सूचना मिली तो भागे भागे अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं बभनी सीएचसी के डॉक्टर बसन्त ने बताया कि एम्बुलेंस से बच्चे को लाया गया था। उस समय ही बच्चा मृत था। आज ओपीडी नही था, आकस्मिक उपचार चल रहा था।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment