*न्यूज़ अपडेट :- अनियंत्रित कार पुलियां से गिरी , कार में सवार तीन की मौत तीन गंभीर रूप से घायल

---Advertisement---

*न्यूज़ अपडेट :- अनियंत्रित कार पुलियां से गिरी , कार में सवार तीन की मौत तीन गंभीर रूप से घायल*

घायलों को डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय लोढ़ी इलाज के लिए रेफर किया

चोपन सोनभद्र
अशोक मद्धेशिया/अनिल जायसवाल संवाददाता
डाला सोनभद्र*न्यूज़ अपडेट :- अनियंत्रित कार पुलियां से गिरी , कार में सवार तीन की मौत तीन गंभीर रूप से घायल

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर तेलगुडवा के समीप सड़क हादसे में कार सवार छः लोगों में तीन युवकों की मौत हो गई व एक बालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुडवा स्थित पुलिया के समीप डाला कि ओर आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सवार पुलिया के निचे गिर गए घटना में जंहा कार चकनाचूर हो गई। वंही कार सवार अश्वनी(26) पुत्र सत्यनरायन ,मिठ्ठु (21) पुत्र राजू,बसंत(28)पुत्र सतेंद्र ,पिकुं(25) पुत्र मनोज, प्रियांशु(19) पुत्र मोहन,रौनक(06) पुत्र सुमनजित निवासी तेलगुडवा डाला की तरफ जा रहे थे ।सभी घायलों को आसपास मौजूद लोगों द्वारा मौके पर पहुंचकर घायलों को काफी मशक्कत के बाद गेट तोड़कर बाहर निकाला और निजी चिकित्सालय डाला ले गए।जंहा से डाक्टर द्वारा गंभीरावस्था में घायल तीन युवकों को चोपन सीएचसी भेज दिया गया जंहा पहुंचते ही डॉक्टरों ने अश्वनी पुत्र सत्यनारायण उम्र 28 वर्ष नि० तेलुगूडवा प्रियाशु पुत्र मोहन 28 वर्ष निवासी तेलुगूडवा बसंत पासवान पुत्र सतेंदर उम्र 25 वर्ष गांव लगारी थाना कांडी गढ़वा को मृत घोषित कर दिया।मृतकों चोपन थाना उपनिरीक्षक अवधेश यादव मय पुलिसकर्मी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मृतकों के शव के मौका मुआयना कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment